MP Board Laptop Yojana 2024 : कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 60% अंक प्राप्त करने पर मिलेगा फ्री लैपटॉप, यहां देखें पूरी जानकारी

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा प्रत्येक वर्ष MP free लैपटॉप योजना चलाई जाती है। MP Board Laptop Yojana का लाभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। मध्य प्रदेश कक्षा 12वीं में अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2024 फरवरी में परीक्षा दी है और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना चलाई गई है। आईए इस आर्टिकल में जानते हैं MP free laptop yojana 2024 का लाभ कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिलेगा?

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
MP Board Laptop Yojana 2024
MP Board Laptop Yojana 2024

Mp Laptop Yojana 2024

मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्री लैपटॉप योजना का प्रारंभ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया था जिसके तहत विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में अत्यधिक अंक प्राप्त करने पर पात्रता अनुसार लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है वर्ष 2022-23 में भी विद्यार्थियों को लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त हुआ है वहीं वर्ष 2024 में भी विद्यार्थियों को लैपटॉप योजना के तहत लाभ दिया जाएगा इस आर्टिकल में आप सभी लैपटॉप योजना के लिए पात्रता और आवेदन कैसे करना है तथा इसका लाभ कब मिलेगा और एमपी फ्री लैपटॉप योजना कितने प्रतिशत पर प्राप्त होगा इसकी जानकारी विस्तार से दी गई है।

एमपी लैपटॉप योजना का उद्देश्य

MP Board Laptop Yojana की माध्यम से विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है विगत कई वर्षों में ऑनलाइन पढ़ाई करना चरम पर है जिसके माध्यम से फ्री लैपटॉप योजना के तहत से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें फ्री लैपटॉप योजना के तहत लैपटॉप वितरित किया जाएगा वहीं विद्यार्थी जिनके पास स्वयं का स्मार्टफोन नहीं है अथवा उनके माता-पिता के पास स्मार्टफोन नहीं है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उन्हें फ्री लैपटॉप योजना का लाभ दिया जाएगा।

also read : MP Board 10th 12th Result 2024 एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024

फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सकता है और शिक्षा के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। Mp Laptop Yojana 2024 की माध्यम से लैपटॉप प्राप्त करके विद्यार्थी अच्छे से अध्ययन कर सकता है।

एमपी फ्री लैपटॉप किसे मिलेगा 2024

Mp Laptop Yojana 2024 का लाभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा मध्य प्रदेश के ऐसे विद्यार्थी जो मध्य प्रदेश की सरकारी विद्यालय में कक्षा 12वीं उतार किए हैं उन्हें लैपटॉप योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। एमपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ केवल कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

mp laptop yojna percentage 2024

मध्य प्रदेश कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी मध्य प्रदेश में चल रही फ्री लैपटॉप योजना को लेकर उत्सुक है। सभी विद्यार्थी जानना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ कितने प्रतिशत अंकों पर दिया जाएगा नीचे विस्तार से बताया गया है कि मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ कितने प्रतिशत अंकों पर दिया जाएगा।

also read : OnePlus 11 5G पर मिल रहा बंपर ऑफर, आज ही खरीदने पर बच सकते हैं कई हजार रुपए

एमपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ कितने प्रतिशत पर मिलेगा

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को मिलता है। यदि विद्यार्थी ने कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किया है तो उसे मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा Mp Laptop Yojana 2024 का लाभ दिया जाएगा विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए उसके बैंक खाते में ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिससे विद्यार्थी लेपटॉप खरीद सकता है किसी भी कैटिगरी के विद्यार्थी जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में 60% अंक प्राप्त किया है उन्हें फ्री लैपटॉप योजना का लाभ मिलेगा।

also read : Poco M6 प्रो 5g डिस्काउंट ऑफर आज खरीद सकते हैं 6,000 की बचत के साथ

एमपी लैपटॉप योजना 2024 के लिए योग्यता

  • विद्यार्थी ने कक्षा 12वीं मध्य प्रदेश के किसी सरकारी विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो।
  • विद्यार्थी ने वार्षिक परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया हो।
  • विद्यार्थी मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के पास पहले से कोई भी लैपटॉप मौजूद नहीं होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवारों को मिलेगा।
  • विद्यार्थी के परिवार की सालाना इनकम ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी अगर फेलियर है वह दोबारा से कक्षा 12वीं पास किया है तो उसे लैपटॉप योजना के लिए पत्र नहीं माना जाएगा।

MP फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन फॉर्म

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है मध्य प्रदेश का रिजल्ट जारी होने के पश्चात विद्यार्थी जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें अपने विद्यालय के प्राचार्य को सूचित जरूर करना होगा हालांकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इससे पहले नहीं होती थी वर्ष 2024 में यदि ऑनलाइन की प्रक्रिया होती है तो आप सभी को टेलीग्राम चैनल पर बता दिया जाएगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं फ्री लैपटॉप कब मिलेगा

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के पश्चात विद्यार्थियों को मिलेगा प्रत्येक वर्ष रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनो बाद ही विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप योजना के तहत ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद होनहार विद्यार्थी जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 60% या इससे अधिकांश प्राप्त किए हैं उन्हें mp laptop yojna के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 प्रदान किए जाएंगे।

टेलीग्राम ज्वाइन करें क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें क्लिक करें

Leave a Comment