mp scholarship list : मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है इस बार भी मध्य प्रदेश सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर दिया गया है इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एमपी बोर्ड स्कॉलरशिप की लिस्ट आप कैसे देख सकते हैं और इसके साथ ही बताएंगे कि जिस विद्यार्थी को स्कॉलरशिप प्राप्त नहीं हुआ है वह कैसे स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल वर्ष 2023- 24 में बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी हैं जिनको छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिला है। mp scholarship के तहत तकरीबन 5 लाख ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिला है वह सभी इस लेख में दिए गए तरीके के माध्यम से आवेदन करके छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी छात्रवृत्ति योजना
mp scholarship की तहत तकरीबन एक करोड़ 40 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना को लाभ देने के लिए नामांकित किया गया था। जिसमें से कुल एक करोड़ 35 लाख विद्यार्थियों को सही सलामत छात्रवृत्ति उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है परंतु 5 लाख ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके खातों में अभी तक छात्रवृत्ति नहीं पहुंच पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 लाख ऐसे विद्यार्थी हैं जिनका बैंक खाता अपडेट नहीं हो पाया है जिसके कारण उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाए हैं।
mp scholarship
जानकारी के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए पोर्टल पर करीब 2 लाख विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं हो पाई है इसको लेकर मध्य प्रदेश मध्यमिक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों को सतर्क किया है DPI द्वारा अल्टीमेटम देने के बाद भी बैंक खातों की जानकारी अपडेट नहीं की गई है।
also Read – Matric Scholarship 2024 Check Eligibility And Online Registration मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2024-25
mp scholarship list
mp scholarship list मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल पर जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपना छात्रवृत्ति का स्टेटस चेक कर सकते हैं, कि उन्हें कितनी छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है अगर उनके खाते में छात्रवृत्ति की राशि नहीं आई है तो नीचे दिए गए तरीके के माध्यम से आवेदन करके फिर से छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
mp scholarship status
- मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति योजना का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी स्कॉलरशिप पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के साथ ही आपको वहां पर स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपसे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को भरें। जैसे कि आपका नाम, आपका जिला, आपकी विद्यालय इत्यादि।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आपका एमपी स्कॉलरशिप स्टेटस खुल जाएगा।
- विद्यार्थी यहां पर अपना छात्रवृत्ति योजना के तहत प्राप्त राशि का विवरण देख सकता है।
also Read – LIC Golden Jubilee Scholarship 2024 Apply Online एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2024 के लिए आज ही आवेदन करें
एमपी स्कॉलरशिप जिसे नहीं मिला वो क्या करें
एमपी बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी जिनका छात्रवृत्ति योजना का पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। वे सभी विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य को सूचित करें क्योंकि आप सभी का बैंक खाता विद्यालय के माध्यम से अपडेट नहीं किया गया है जिसके कारण आप सभी को छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई है हाल ही में मध्य प्रदेश शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों की बैंक खाते की जानकारी को अपडेट करने के आदेश जारी किए हैं सभी विद्यालय के प्राचार्य को यह जानकारी दी गई है कि वह सभी विद्यार्थियों की जानकारी समय रहते पोर्टल पर अपडेट करें ताकि जिस विद्यार्थी कोई स्कॉलरशिप नहीं मिला है वह सभी भी स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकें।